‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।
संवाददाता गगन कुमार
अनूपशहर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर तहसील स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र, अनूपशहर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।**प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों के उच्च प्राथमिक वर्ग के उन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिन्होंने विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई आकर्षक चित्रकलाओं एवं पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतियोगिता में कुल 130 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।**प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय सलामतपुर की कक्षा 8 की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने प्रथम स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय खुशहालगढ़ की कक्षा 7 की छात्रा सलोनी ने द्वितीय स्थान तथा संविलियन विद्यालय सुनाना की कक्षा 6 की छात्रा अंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।**इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।**प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एआरपी डॉ. अनिल कुमार, सुखपाल सिंह, गुंजन सिंह एवं रोविन कुमार शामिल रहे। तकनीकी सहायक के रूप में तुनीश तोमर ने सहयोग प्रदान किया।**कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश सिंह ने किया।**कार्यक्रम में सुशील कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अमर सिंह, दिनेश शर्मा, राजकुमार सिंह राघव, विपिन कुमार, गुंजन शर्मा, प्रभा शर्मा, भूपेंद्र सिंह,हेमप्रकाश भारद्वाज, राजकुमारी, हेमंत शर्मा, ओमवीर सिंह, दिनेश कुमार, भीष्म सिंह, महेश कुमार, मनोज जोशी, मुकेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, संजीव शर्मा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।**कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता एवं ‘मेरे सपनों का भारत’ के प्रति अपनी सोच को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।



ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
