शहीद भगत सिंह की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली।
संवाददाता हर्ष राठी
जवां: 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती पर जवां में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसको युवा भाजपा नेता ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने फीता काटकर स्थानीय बंबा से रवाना किया जो मैन बाजार में होती हुई नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई, शोभा यात्रा में सैकड़ो कारों के काफिले के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। बाद में नगर पंचायत कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें युवा नेता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लायल जिले के बंगा गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है, उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए ब्रिटिश सरकार के छक्के छुड़ा दिए थे, जहां उन्होंने 8 अप्रैल 1929 को दिल्ली असेंबली में बम फेंका था। अंग्रेज पुलिस अधिकारी जॉन सांडर्स की हत्या, के मामले में लाहौर की सेंट्रल जेल में 23 मार्च 1931 को उनके साथी शिवराम राजगुरु व सुखदेव थापर के साथ फांसी दे दी गई थी, देश आज उनके बलिदान को याद कर रहा है। कार्यक्रम के आयोजक अमित रावल अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में चेयरमैन प्रतिनिधि पिंटू सूर्यवंशी, हरिओम लोधी, अमित रावल, आकाश सूर्यवंशी, रविकांत महेश्वरी, डा मुकेश सिसोदिया, दीपू रावल, दीपांशु भारद्वाज,राजू,ओमवीर करन, मनोज अग्रवाल, हरीश शर्मा व विकास ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
