शिकारपुर में सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम, दिल्ली महारैली के लिए रवाना।
सह संपादक अशोक नेताजी
बुलंदशहर। शिकारपुर के किसान भवन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का विशाल जमावड़ा लगा। डिबाई विधानसभा से समाजवादी प्रत्याशी हरीश लोधी जी और शिकारपुर विधानसभा से प्रत्याशी पिंटू प्रमुख जी के नेतृत्व में दोनों विधानसभाओं के हजारों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए।इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज की रैली को देखकर प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार को हार्ट अटैक आ जाएगा। प्रत्याशियों ने कहा कि वोट चोरों को इस बार जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी। हमारा नारा है “वोट चोरो गद्दी छोड़ो”। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हैऔरसमाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। दिल्ली की महारैली ऐतिहासिक होगी और भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू करेगी। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह बघेल ने बताया जनता का मन देखकर भाजपा के कार्यकर्ताओं का दम घुटने लगा है वह समाजवादी पार्टी के संपर्क में आ रहे हैं अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय हो गया

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार, विधानसभा से लेकर नगर स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी। दो सप्ताह में…
मथुरा में राष्ट्रीय हनुमान दल की समीक्षा बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने की शिरकत।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत के कार्यालय का किया उद्घाटन, 25 अक्टूबर को छठे स्थापना…
विकास खंड बलदेव में आयोजित रालोद की बैठक में मौजूद रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख व टीम आरएलडी संयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर एवं अन्य रालोद कार्यकर्ता।
संवाददाता खुशांत गुप्ता 12 अक्टूबर की स्वाभिमान सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रालोद ने झोंकी ताकत, बलदेव…
