गुरुवार, 27 अगस्त 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष। देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
देश

श्री हित आरोग्य शिविर सेवा, स्वास्थ्य एवं करुणा का एक सार्थक प्रयास।

संवाददाता खुशांत गुप्ता

मथुरा जय जय श्री हित सुकृत लाल गोस्वामी जी की पावन प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से श्री हित राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट द्वारा आज ग्राम नगला जटवारी, पोस्ट शेरगढ़, तहसील छाता, जनपद मथुरा, उत्तर प्रदेश में “श्री हित आरोग्य शिविर” का सफल आयोजन किया गया। 🙏ब्रजभूमि के ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस सेवा शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद ब्रजवासियों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सहज रूप से पहुँचाना रहा। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 120 मरीजों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया।इस अवसर पर डॉ. सूर्य अग्रवाल (Cardiology एवं Diabetes Specialist), डॉ. अनिल गोयल (Child Specialist) एवं डॉ. प्रदीप कुमार राउल (Consultant Physician एवं Diabetologist) ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करते हुए उपस्थित जनसमुदाय का स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन किया।शिविर में श्री डॉ. पदम अग्रवाल जी के नेतृत्व में आई ब्लड टेस्ट टीम ने भी अपनी सेवाएँ प्रदान कीं तथा आवश्यक रक्त जाँच की सुविधा उपलब्ध कराकर इस स्वास्थ्य सेवा को और व्यापक बनाया।इसके साथ ही दिव्यांग संस्थान की टीम द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ एवं पैरों के प्रत्यारोपण (Prosthetic Limbs Fitting/Transplantation) की सेवा भी प्रदान की गई, जिससे जरूरतमंद दिव्यांगजनों को अपने जीवन में अधिक आत्मनिर्भरता एवं सहजता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण सेवा में आयुष कुलश्रेष्ठ, सोनू पाण्डेय, पवन कहार (India’s fastest Blade Runner)एवं सभी सेवाभावी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।इस पावन सेवा अवसर पर श्री गौरव अविरल शास्त्री जी की गरिमामयी उपस्थिति ने शिविर की सेवा भावना को और अधिक प्रेरणादायी बनाया।श्री हित राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट सभी आदरणीय श्री बंटी शर्मा जी , श्री अभिषेक गोस्वामी जी,दिव्या शर्मा जी, साक्षी वत्स जी एवं सेवाभावी सदस्य श्री संजिल शुक्ला जी,चिराग ठाकुर जी, जय चौधरी जी, सेवकों, सहयोगियों एवं उपस्थित ब्रजवासियों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता है। आप सभी के सहयोग, समर्पण एवं सेवाभाव से यह शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।श्रीजी की असीम कृपा एवं श्री हित सुकृत लाल गोस्वामी जी के आशीर्वाद से ब्रजभूमि में ऐसे सेवा कार्य निरंतर होते रहें और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सेवा, स्वास्थ्य एवं करुणा का प्रकाश पहुँचता रहे।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।

संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…

🕐 कल · 👁 738 पढ़ें →
देश

बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।

सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…

🕐 3 दिन पहले · 👁 194 पढ़ें →
देश

सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…

🕐 6 दिन पहले · 👁 569 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!