सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
देश

सुप्रीम कोर्ट के नये न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय का मथुरा से है खास नाता, दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय की पदोन्नति।

संवाददाता खुशांत गुप्ता

मथुरा- देश के सर्वाेच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय, गुजरात उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुनीता अग्रवाल और तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की कार्यशील संख्या बढ़कर 37 हो गई है।कान्हा की नगरी मथुरा में भी हर्ष का माहौलसुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय का धर्मनगरी मथुरा से बेहद आत्मीय और पारिवारिक सम्बन्ध है। वे अमर नाथ विद्या आश्रम सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल के संस्थापक प्रधानाचार्य और अमरनाथ आश्रम ट्रस्ट कमेटी (सोसायटी) के संस्थापक सदस्यों में से सदस्य स्वर्गीय श्री आनंद मोहन वाजपेयी जी के दामाद हैं। इसके साथ ही वे मथुरा के प्रतिष्ठित वाजपेयी परिवार के बहनोई हैं।जस्टिस उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद पर आसीन होने की सूचना मिलते ही मथुरा स्थित अमरनाथ विद्या आश्रम परिवार, अमर नाथ आश्रम ट्रस्ट कमेटी और शिक्षा जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। अमर नाथ शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षण संस्थान के समस्त शिक्षक एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनके इस नए दायित्व पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है तथा अपार हर्ष व्यक्त करते हुए इसे मथुरा जनपद के लिए भी एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है।उल्लेखनीय न्यायिक सफर – जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय का न्यायिक सफर बेहद शानदार रहा है– शुरुआती जीवन और वकालत- उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में जन्मे जस्टिस उपाध्याय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1991 में वकालत की शुरुआत की।- सरकारी सेवा से न्यायपालिका- वे लंबे समय तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में प्रैक्टिस करते रहे और मई 2007 से नवंबर 2011 तक उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता रहे।- उच्च न्यायालयों का नेतृत्व- नवंबर 2011 में वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने। जुलाई 2023 में उन्हें बॉम्बे उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया और जनवरी 2025 में वे दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने।वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में उनके पदार्पण से न्यायपालिका को उनके दशकों लंबे संवैधानिक और विधिक अनुभवों का सीधा लाभ मिलेगा। मथुरा में उनके शुभचिंतक और पारिवारिक सदस्य उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की मंगलकामना कर रहे हैं।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 4 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!