सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में चित्र एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।
संवाददाता हरिपाल सिंह
जिलामंत्री ठाकुर सुरेश तरकर ने प्रतियोगिता का किया अवलोकन।
फरह। भारतीय जनता पार्टी जिला मथुरा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चित्र एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री ठाकुर सुरेश तरकर ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में प्रवास कर प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने जी.ए.सी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, परखम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय फातिया सहित अन्य विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों एवं पोस्टरों को देखा तथा उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चित्र और पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रहित जैसे विषयों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।जिलामंत्री ठाकुर सुरेश तरकर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकार की भावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य संबंधित लोग भी मौजूद रहे।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
