हरदुआगंज पावरहाउस में स्त्री स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित।
सह संपादक अशोक नेताजी
अलीगढ़: कासिमपुर पावरहाउस हरदुआगंज ऑफीसर्स क्लब में आयोजित हुआ स्त्री स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्त्री कैंसर स्क्रीनिंग संबंधित चिकित्सा शिविर का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार को हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना में स्त्री स्वास्थ्य जागरूकता एवं एनीमिया तथा स्त्री कैंसर स्क्रीनिंग संबंधी निशुल्क शिविर का आयोजन ऑफीसर्स क्लब में हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अमिताभ आनंद एवं श्रीमती बनमाला अध्यक्षा महिला मैत्री मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अमिताभ आनंद ने स्त्री स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया तथा भविष्य में ऐसे आयोजन कराते रहने का आश्वासन दिया। इसमें मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा की स्त्री व स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भावना गर्ग ने स्त्रियोंकीकिशोरावस्था से लेकर मासिक धर्म बंद होने तक की विभिन्न शारीरिक एवं मनोस्थिति, सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन एवं विभिन्न स्त्री कैंसर की समय से पहचान संबंधी लक्षणों के बारे में अवगत कराया तथा आधुनिक परिदृश्य में मासिक धर्म आरंभ होने की स्थिति तथा बंद होने की स्थिति में सामान्य आयु में आए बदलाव के बारे में जो की क्रमशः 9 वर्ष तथा 55 वर्ष अब हो चला है, के बारे में उत्तरदाई बेहतर खान-पान व जीवन शैली को बताया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप कुमार यादव ने स्त्री जन्य ब्रेस्ट कैंसर, गर्भाशय का कैंसर के परियोजना में पाए गए रोगियों में उत्कृष्ट परिणाम मिलने व उनके सामान्य जीवन जीने के उदाहरण तथा पुरुष शिशु की तुलना में स्त्री शिशु की बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता होने की जानकारी दी। डॉ भावना गर्ग ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन की आवश्यकता व उसकी सीमाओं पर चर्चा की । इस शिविर में 86 स्त्री शक्ति ने पंजीकरण कराया तथा परामर्श व जांच शिविर का लाभ लिया। इस जांच शिविर में लाल पैथ लैब अलीगढ़ के सौजन्य से श्री अटल राय की नेतृत्व में निशुल्क एनीमिया व स्त्री कैंसर ब्लड स्क्रीनिंग जांच की गई तथा मैक्स हॉस्पिटल नोएडा की तरफ से पैप स्मियर की जांच भी उपलब्ध रही। इस अवसर पर अर्चना यादव किरण यादव, एकता ठाकुर, रश्मि पांडे, स्वाति सिंह, ज्योति यादव, नमिता, शालिनी, पुष्पेंद्र कुमार, नवीन निश्चल, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र, बिन्देश कुमार, अमित वार्ष्णेय, भूपेंद्र जोहरी, आर पी मुखिया, धीरेंद्र, पदम, तरुण, नाहर, छत्रपाल, भोला आदि उपस्थित रहे।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
