165 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, थाना रिफाइनरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
मथुरा। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिफाइनरी पुलिस ने एक युवक को 165 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की देर रात थाना रिफाइनरी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रेलवे स्टेशन रोड के पास अवैध गांजा लेकर खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनएच-19 हाईवे से रेलवे कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 165 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुलशन पुत्र रोहतान सिंह, निवासी सरिता विहार, रांची बांगर, थाना रिफाइनरी, जनपद मथुरा, उम्र लगभग 24 वर्ष बताया। बरामदगी के आधार पर थाना रिफाइनरी में मु0अ0सं0 223/2026 के अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।थाना रिफाइनरी पुलिस ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस सराहनीय कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, उपनिरीक्षक विक्रांत तोमर, आरक्षी अमित यादव तथा आरक्षी सौरव सागर की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…
बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…
सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…
