2.045 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रक बरामदरिफाइनरी पुलिस ने एनएच-19 हाईवे पर की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 2.045 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक 27 सितंबर की रात करीब 11:38 बजे एनएच-19 हाईवे पर किआ मोटर्स से करीब 60 मीटर दूर चेकिंग के दौरान वीरेश पुत्र बनवारी निवासी इब्राहिमपुर, थाना महावन, मथुरा और गजेंद्र पुत्र बाबूलाल निवासी सुल्तानपुर, थाना सहपऊ, हाथरस को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.045 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से गांजा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक संख्या UP84T0254 भी बरामद किया गया।पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना रिफाइनरी में मुकदमा अपराध संख्या 304/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, उपनिरीक्षक विक्रान्त तोमर, रोहित उज्जवल, तेजेन्द्र सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
