24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी
जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24 घंटे के अंदर दो चोरों को चोरी की मोटर बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 15 व 16 सितंबर की रात को अज्ञात चोर हिंद एग्रो फैक्ट्री सीडीएफ से विद्युत मोटर चुरा कर ले गए थे जिसकी रिपोर्ट फैक्ट्री के सिक्योरिटी सुपरवाइजर नरेंद्र पुत्र पाले राम निवासी भैनी अमीरपुर थाना नारनौंद, जनपद हिसार हरियाणा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी ने सीसी कैमरे की मदद से चोरों का पता लगाकर अपने हमराह उप निरीक्षक जितेंद्र पाराशर व मनीष कुमार के साथ 24 घंटे में ही दो चोरों सलमान पुत्र नबीहसन निवासी वाहिद नगर एक मीनार मस्जिद के पास थाना क्वार्सी व दूसरे अभियुक्त शाहिद पुत्र मल्लू खान निवासी वाहिद नगर निवासी एक मीनार मस्जिद के पास थाना क्वार्सी से चोरी की मोटर बरामद कर दोनों को जेल भेजा है।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
पहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर/पहासू।* विकासखंड पहासू के ग्राम चौगानपुर में नवनिर्मित दुर्गा माता मंदिर में मां दुर्गा…
