गुरुवार, 27 अगस्त 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष। देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
वीडियो

रिफाइनरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 172 ग्राम नशीला अल्प्राजोलम पाउडर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी

मथुरा। जनपद मथुरा की थाना रिफाइनरी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को 172 ग्राम नशीला पाउडर (अल्प्राजोलम) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात करीब 9:39 बजे ग्राम बाद अंडरपास से बरेली हाईवे की ओर लगभग 100 मीटर आगे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्रीती (बाबरिया) पत्नी मदन, निवासी ग्राम रुन्ध इकरन, थाना चिकसाना, जिला भरतपुर (राजस्थान), उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 172 ग्राम नशीला पाउडर (अल्प्राजोलम) बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना रिफाइनरी में मु0अ0सं0 224/2026 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में आगरा के रकाबगंज थाना तथा मथुरा के हाईवे थाना में चोरी एवं एनडीपीएस एक्ट के मामलों सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक अंजली सिंह, उपनिरीक्षक विक्रांत तोमर, आरक्षी ओमवीर तथा श्याम बाबू की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय, अनूपशहर में प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के निर्देशन में भौतिकी विभाग के तत्वावधान में अक्षय ऊर्जा दिवस का सहर्ष आयोजन किया गया।

संवाददाता गगन कुमार अनूपशहर। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अक्षय ऊर्जा के महत्व, उसके विभिन्न स्रोतों तथा पर्यावरण…

🕐 7 दिन पहले · 👁 627 पढ़ें →
देश

अर्धनिर्मित मकान में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी।

संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा अयोध्या। थाना मालीपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तेन्दुआ दियरा में अर्धनिर्मित मकान में एक…

🕐 7 दिन पहले · 👁 579 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!