अलीगढ़ : हरदुआगंज तापीय परियोजना प्लांट डिस्पेंसरी में लगा निःशुल्क हृदय व श्वास रोग शिविर।
सह संपादक अशोक नेताजी
संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना कासिमपुर के प्लांट डिस्पेंसरी में हृदय व श्वास रोग संबंधी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा की स्वास्थ्य टीम के सहयोग से किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अमिताभ आनंद ने फीता काटकर किया तथा मेट्रो हॉस्पिटल की स्वास्थ्य टीम का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस शिविर में प्रतिभाग करने हेतु समस्त परियोजना कार्मिकों सी0आई0एस0एफ0 कर्मियों संविदाकरों संविदा/ठेका कर्मियों तथा सुरक्षा कार्मिकों को प्रेरित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि इस शिविर में वजन, बीपी व शुगर की जांच के अतिरिक्त ईसीजी तथा पीएफटी जैसी महंगी जांच तथा अनुभवी विषेशज्ञ डॉक्टर मोहम्मद फैजल करीम से परामर्श आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही उन्होंने बताया कि कोयले से बिजली उत्पादन संबंधी प्लांट होने के कारण निःशुल्क पीएफटी जांच समस्त कार्मिकों हेतु अत्यंत उपयोगी रही। इस शिविर में लोगों ने अनुशासित ढंग से पंक्तिबद्ध होकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जांचें कराई व परामर्श लिया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 116 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस स्वास्थ्य शिविर में इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार, पी आर सिंह, पवन यादव, अंकित अग्रवाल, बालमुकुंद, नवीन निश्चल, देवेंद्र शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र, पदम, तरुन, नमिता, शालिनी, सोनू, छत्रपाल ,भोला, आदि उपस्थित रहे।

सनातन संस्कृति और महाभारत के अअनछुए पहलुओं को दर्शाती डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म ‘कुरुभूमि’ का भव्य प्रीमियर।
संवाददाता खुशांत गुप्ता बेनेट यूनिवर्सिटी के युवा विद्यार्थियों ने शोध और रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया भारतीय…
अमरनाथ विद्या आश्रम में विद्यार्थियों के लिए ‘लीगल अवेयरनेस’ कार्यक्रम का आयोजन।
संवाददाता खुशांत गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम ने साइबर अपराध, पॉक्सो एक्टएवं कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूकमथुरा।…
अलीगढ़ : हरदुआगंज तापीय परियोजनाप्लांट डिस्पेंसरी में लगा निशुल्क हड्डी व कैंसर जांच परामर्श शिविर।
सह संपादक अशोक नेताजी दिनांक 6.10.2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना के प्लांट डिस्पेंसरी…
