पी ए सी के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी,मेडिकल में मौत।
संवाददाता हर्ष राठी
जवां : थाना क्षेत्र गांव सुनाना निवासी एक 26 वर्षीय पी ए सी के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी उपचार के दौरान मेडिकल में मौत हो गई, पुलिस ने सूचना पर मेडिकल पहुंचकर जवान का पोस्टमार्टम कराया है। सुनाना निवासी बंटी कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह बघेल पीएसी में 19 बैच का सिपाही था जिसकी ड्यूटी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स में अलीगढ़ एयरपोर्ट पर लगी हुई थी बंटी वर्तमान में अलीगढ़ ही रह रहा था त्योहार पर वह अपने घर आया हुआ था मंगलवार की सुबह वह घर से ही अपनी बाइक से ड्यूटी करने जा रहा था की कासिमपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव सुनाना में गार्डन ऑफ़ ऑनर के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र कुमार, सीओ धर्मेंद्र यादव,कासो विनीत कुमार, एयरपोर्ट सिक्योरिटी इंचार्ज श्यामवीर सिंह एवं इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह के अलावा रवि कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मृतक के परिवार में उसकी 24 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी व डेढ़ वर्ष का पुत्र विदान एवं माता-पिता हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।


छेरत के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर घायल।
संवाददाता हर्ष राठी अलीगढ़। छेरत के समीप बैंक्विट हॉल के पास सामने से आ रही जेसीबी से बाइक…
बरई सुभानगढ़ी में ठाकुर व जाटवों में झगड़े के बाद गांव में तनाव भरी शांति।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना क्षेत्र के गांव सुभानगढ़ी में मामूली बात पर ठाकुर हुए जाटव पक्ष में…
गिरिराज पर्वत पर पत्रकार साथियों संग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मनाया दीपोत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी गोवर्धन (मथुरा)। धार्मिक नगरी गोवर्धन में दीपावली के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और…
