छेरत के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर घायल।
संवाददाता हर्ष राठी
अलीगढ़। छेरत के समीप बैंक्विट हॉल के पास सामने से आ रही जेसीबी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार करीब 18 वर्षीय नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। नितिन पुत्र मदनलाल निवासी बरौला, पूजा पत्नी रणवीर सिंह निवासी हयातपुर हिंगोटिया थाना लोधा को बाइक पर बैठाकर अलीगढ़ से जवां की ओर जा रहा था। दोनों को छेरत के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और शव मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने महिला के मोबाइल से मिले नंबर पर उसके पुत्र अंशु को बुलाया तथा जेसीबी को कब्जे में ले लिया।

बरई सुभानगढ़ी में ठाकुर व जाटवों में झगड़े के बाद गांव में तनाव भरी शांति।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना क्षेत्र के गांव सुभानगढ़ी में मामूली बात पर ठाकुर हुए जाटव पक्ष में…
पी ए सी के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी,मेडिकल में मौत।
संवाददाता हर्ष राठी जवां : थाना क्षेत्र गांव सुनाना निवासी एक 26 वर्षीय पी ए सी के जवान…
गिरिराज पर्वत पर पत्रकार साथियों संग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मनाया दीपोत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी गोवर्धन (मथुरा)। धार्मिक नगरी गोवर्धन में दीपावली के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और…
