AEWA का चतुर्थ राष्ट्रीय वार्षिक महाधिवेशन लखनऊ में संपन्न, 2,000 से अधिक सदस्यों का मजबूत परिवार बना संगठन।
संवाददाता श्रीकांत तिवारी
नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, संतोष पाण्डेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में भी अध्यक्षों की घोषणा।
लखनऊ। एग्रीकल्चर एम्प्लॉयी एसोसिएशन (AEWA) का चतुर्थ राष्ट्रीय वार्षिक महाधिवेशन रविवार, 1 नवंबर 2026 को लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल क्लिक में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह से शाम तक चले इस महाधिवेशन में देशभर से कृषि क्षेत्र की निजी कंपनियों में कार्यरत बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहभागिता की।महाधिवेशन में संगठन के सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के उद्देश्य, उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं तथा कृषि क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में सुनील प्रसाद पाण्डेय, विनय मिश्रा , जयंत सिंह एवं के.के. नायल ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन की एकता, आपसी सहयोग, कर्मचारियों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।दो हजार से अधिक सदस्यों का परिवार बना AEWA*महाधिवेशन के दौरान संस्था का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी ने संगठन की आर्थिक गतिविधियों एवं आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा।**उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान इस संगठन की*परिकल्पना को लेकर कृषि क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद शुरू हुआ था। सभी के सहयोग, विश्वास और निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि आज AEWA का परिवार 2,000 से अधिक सदस्यों तक पहुंच चुका है।*उन्होंने कहा कि संगठन अपने सदस्यों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी एवं अन्य विषम परिस्थितियों में सदस्यों को आर्थिक और नैतिक सहयोग उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से सदस्यों के हित में सामूहिक बीमा योजना भी संचालित की जा रही है।नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन व वेवसाइट व ऐप लॉन्च aewa2020.org.in (Website name) किया गया।महाधिवेशन में संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं विस्तार को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा हुई—- अध्यक्ष: संतोष पाण्डेय- उपाध्यक्ष: दुर्गेश राय- सचिव: रमेश पाल – कोषाध्यक्ष: श्रीकांत तिवारी- संगठन मंत्री: निखिल सिंह- फर्टिलाइजर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष: विपिन सिंहकार्यकारिणी समिति के सदस्य:सुनील पाण्डेय, आशीष अवस्थी, विनय मिश्रा, देवेश सिंह, अतुल सिंह, ब्रह्म स्वरूप मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, राकेश दुबे, राधेश्याम मौर्य एवं रजनीश मिश्रा।बोर्ड ऑफ पैट्रन्स (Board of Patrons):राजेश कुमार, जयंत सिंह, बी.के. दुबे, अरुण सिंह बघेल, के.के. नायल, रामजी दीक्षित, अजय कुमार सिंह एवं धनंजय कुमार को बोर्ड ऑफ पैट्रन्स में शामिल किया गया।इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार एवं क्षेत्रीय स्तर पर मजबूती के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 18 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।सम्मेलन की सफलता में सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदानमहाधिवेशन को सफल बनाने में शिव शंकर शुक्ला, लोकेश सिंह, विवेक पाण्डेय, आशीष अवस्थी, अरुण सिंह बघेल, पूर्व अध्यक्ष देवेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, वी.पी. तिवारी, दुर्गेश राय, वरिष्ठ अधिकारी जयंत सिंह, राजेश सिंह, कमल नयन त्रिपाठी, मुकेश पाण्डेय, जतिन अरोड़ा, ए.के. सिंह, मनोज पाण्डेय, अरुण सिंह, ओमबीर सिंह एवं मोहित मिश्रा,जय दुबे,महेन्द्र झा, सुरजीत सिंह आदि सहित अनेक सदस्यों ने अपनी-अपनी कंपनी की टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्पमहाधिवेशन के समापन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की एकता, विस्तार एवं मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया कि AEWA भविष्य में कृषि क्षेत्र की निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सहयोग, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों का एक सशक्त राष्ट्रीय मंच बनेगा।AEWA का संदेश स्पष्ट है—कृषि क्षेत्र का हर कर्मचारी अकेला नहीं, संगठन उसके साथ है।एकता • सहयोग • सुरक्षा • सम्मानएग्रीकल्चर एम्प्लॉयी एसोसिएशन (AEWA)



गिरिराज पर्वत पर पत्रकार साथियों संग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मनाया दीपोत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी गोवर्धन (मथुरा)। धार्मिक नगरी गोवर्धन में दीपावली के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और…
अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन संपन्न।
संवाददाता खुशांत गुप्ता मथुरा, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग की छात्राओं के 35 सदस्यीय दल ने…
बहोरिकपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्त हुए भावविभोर।
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा अंबेडकर नगर। भीटी तहसील के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरिकपुर ग्राम सभा में श्रीमद्भागवत…
