CHC जवां को PM-JAY में उत्कृष्ट क्लेम प्रदर्शन पर प्रदेश में प्रथम स्थान।
संवाददाता हर्ष राठी
जवां, अलीगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जवां के लिए यह गौरव का विषय है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए केंद्र को प्रदेश स्तर पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। CHC जवां ने PM-JAY के तहत उत्कृष्ट क्लेम प्रदर्शन और क्लेम इंसेंटिव के प्रभावी उपयोग के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश के जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बीच CHC जवां ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह सम्मान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से केंद्र के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और प्रशासनिक टीम में उत्साह का माहौल है।अस्पताल की टीम द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, क्लेम प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से संचालित करने तथा योजना का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।CHC जवां की यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। केंद्र की टीम ने इस सम्मान को भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की प्रेरणा बताया।

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार, विधानसभा से लेकर नगर स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी। दो सप्ताह में…
मथुरा में राष्ट्रीय हनुमान दल की समीक्षा बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने की शिरकत।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत के कार्यालय का किया उद्घाटन, 25 अक्टूबर को छठे स्थापना…
विकास खंड बलदेव में आयोजित रालोद की बैठक में मौजूद रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख व टीम आरएलडी संयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर एवं अन्य रालोद कार्यकर्ता।
संवाददाता खुशांत गुप्ता 12 अक्टूबर की स्वाभिमान सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रालोद ने झोंकी ताकत, बलदेव…
