CLA पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक।
संवाददाता खुशांत गुप्ता
CLA पब्लिक स्कूल में ‘मिशन शक्ति’ के तहत छात्राओं को किया जागरूकहेल्पलाइन नंबर, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारीनौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील की ‘मिशन शक्ति’ टीम द्वारा क्षेत्र के CLA पब्लिक स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, कर्तव्यों और विषम परिस्थितियों में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में एसएसआई संजय कुमार सिंह और एसआई ज्योति ने छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। छात्राओं को गुड टच और बैड टच का अंतर समझाते हुए आत्मरक्षा के तौर-तरीकों के बारे में भी बताया गया।महिला कांस्टेबल मेघा, यशस्वी और एकता ने छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही निजी जानकारी अनजान लोगों के साथ साझा न करने और ऑनलाइन गतिविधियों में सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया।पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा दर्ज कराए जाने वाले झूठे मुकदमों के कानूनी एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य, डायरेक्टर एवं समस्त स्टाफ ने मिशन शक्ति टीम के अभियान की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।


ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
