Ramayana के मेकर्स की बढ़ी टेंशन, रिलीज से पहले मिली चेतावनी, हिंदू संगठन ने उठाई मांग.
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण की रिलीज से पहले मेकर्स को रामलीला महासंघ की तरफ से चेतावनी मिली है।

HighLights
- विवादों में रणबीर कपूर रामायण
- रामलीला महासंघ ने की डिमांड
- मेकर्स को संगठन ने दी चेतावनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब ये माइथोलॉजिकल फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अब फिल्म को लेकर नया बखेड़ा खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है। खबर है कि रामलीला महासंघ की तरफ से ये मांग की गई कि रिलीज से पहले फिल्म रामायण को संगठन को दिखाया जाए।
ताकि रणबीर कपूर की रामायण धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने से बचाई जा सकी। साथ ही महासंघ के अध्यक्ष ने रामायण के मेकर्स की चेतावनी भी दी है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं-
रामायण फिल्म की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
रिलीज से पहले ही अब फिल्म रामायण को लेकर नया विवाद खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे मूवी के मेकर्स की टेंशन बढ़ सकती है। समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में हिंदू संगठन रामलीला महासंघ के अर्जुन कुमार ने फिल्म के मेकर्स को एक औपचारिक पत्र लिखकर थिएटर में रिलीज से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की है।
यह भी पढ़ें- 39 साल पहले आई ‘रामायण’ से कितनी अलग है 4000 करोड़ की Ramayana, कहानी से लेकर किरदार तक; वो सबकुछ जो TV पर नहीं दिखा!
संगठन ने यह स्क्रीनिंग इसलिए मांगी है ताकि यह पक्का किया जा सके कि फिल्म का कोई भी सीन या डायलॉग धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाए। साथ ही,उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
महा संघ का मानना है कि वे इस फिल्म के खिलाफ नहीं हैं और संघ हजारों लोगों के लिए इस मूवी की स्क्रीनिंग की व्यवस्था खुद कराएगा। लेकिन एक बार रिलीज से पहले उनके ये फिल्म जरूर दिखाई जाए, ताकि पता लग सके कि हमारे हिंदू धर्म की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ तो नहीं हुआ है, जैसा कि आदिपुरुष जैसी मूवी में दिखाया गया था।
कब रिलीज होगी रामायण
दरअसल फिल्म रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा और इसकी आधिकारिक पुष्टि मेकर्स पहली कर चुके हैं। फिल्म का पहला भाग यानी रामायण पार्ट-1 इसी साल दीवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अरुण गोविल नहीं थे Ramayana के लिए पहली पसंद, ये एक्टर निभाने वाला था ‘राजा दशरथ’ का रोल
‘पाकिस्तान हमारी ‘मौसी’…’ Sunny Deol ने बंटवारा 1947 के प्रमोशन पर दिया अनोखा जवाब, पिता धर्मेंद्र का बताया किस्सा.
पटना में ‘बंटवारा 1947’ (Batwara) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान को लेकर कुछ ऐसा…
मृणाल ठाकुर 34 साल की हुईं: टेलीविज़न स्टार से पैन-इंडिया सक्सेस स्टोरी तक का सफ़र.
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने टेलीविज़न से बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा में एक लोकप्रिय चेहरा बनने तक का सफल…
