सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशबिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। देशबिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब।
देश

अंबेडकरनगर में नदी में मिले पशुओं के कटे सिर, पुलिस जांच में जुटी।

संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा

अंबेडकरनगर। महरुआ और भीटी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित नारायणपुर घाट के पास बिसुई नदी में कुछ पशुओं के कटे हुए सिर तैरते मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद महरुआ और भीटी थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस ने नदी में तलाशी अभियान चलाकर तैर रहे पशुओं के अवशेषों को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, अवशेष कई दिन पुराने होने के कारण सड़-गल चुके थे। इसी वजह से मौके पर उनकी स्पष्ट पहचान करना संभव नहीं हो सका।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में अवशेषों से संबंधित आवश्यक कार्रवाई कराई गई। पुलिस ने मौके से उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर थाना भीटी पुलिस द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नदी में मिले ये अवशेष किस पशु के हैं और इन्हें नदी में किस परिस्थिति में फेंका गया।मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकान्त मिश्रा ने भी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।

तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई। संवाददाता हर्ष राठी जवां: सोमवार को…

🕐 31 मिनट पहले · 👁 592 पढ़ें →
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 10 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!