सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
खेल

अमरनाथ विद्या आश्रम में विद्यार्थियों के लिए ‘लीगल अवेयरनेस’ कार्यक्रम का आयोजन।

संवाददाता खुशांत गुप्ता

वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम ने साइबर अपराध, पॉक्सो एक्टएवं कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूकमथुरा। जनपद की प्रमुख शिक्षण संस्था अमरनाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को भारतीय कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘लीगल अवेयरनेस’ (कानूनी जागरूकता) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘ल्यूमिरिस लीगल टीम’ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) तथा बच्चों के कानूनी अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अमर नाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. अनिल वाजपेयी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून के प्रति जागरूकता ही हमें अनेक अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे किसी भी अप्रिय परिस्थिति में सही निर्णय ले सकें।सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज राठौर ने साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कई बार बच्चे डर या घबराहट के कारण किसी घटना को अपने माता-पिता और शिक्षकों से छिपा लेते हैं। साइबर अपराधी इसी स्थिति का फायदा उठाकर उन्हें अपने जाल में फँसाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन धमकी देता है, अनुचित संदेश भेजता है या किसी प्रकार का दबाव बनाता है, तो घबराने के बजाय इसकी जानकारी तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस को दें।अधिवक्ता तुलसी गुप्ता ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी अनुचित व्यवहार या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में विश्वसनीय वयस्क से सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को पुलिस सहायता के लिये ‘‘112 इंडिया ऐप’’, चाइल्ड हैल्पलाईन नम्बर 1098, साईबर अपराध के लिये 1930 नम्बर के विषय में समझाया ।अधिवक्ता विष्णु कुंतल ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का दुरुपयोग करके किस प्रकार लोगों को धोखा दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को फर्जी प्रोफाइल, भ्रामक संदेशों, ऑनलाइन ठगी तथा डिजिटल माध्यमों से किए जाने वाले अन्य अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान इशिका अग्रवाल, वंशिका तिवारी, मौ. दाफिक, करिश्मा, नंदनी, शिवम, राज सहित अनेक विद्यार्थियों ने आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, बच्चों के अधिकार, साइबर अपराधों तथा अपराधियों से बचाव से संबंधित प्रश्न पूछे। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें सरल भाषा में कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ-ध्यान के साथ हुआ। अमरनाथ विद्या आश्रम के स्कूल कोऑर्डिनेटर शुभम वाजपेयी एवं प्रशासनिक अधिकारी सुयश वाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर एवं उपहार भेंट करके किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक बनाने तथा उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करने के लिए ‘ल्यूमिरिस लीगल टीम’ के सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. मधुबाला शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
खेल

सनातन संस्कृति और महाभारत के अअनछुए पहलुओं को दर्शाती डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म ‘कुरुभूमि’ का भव्य प्रीमियर।

संवाददाता खुशांत गुप्ता बेनेट यूनिवर्सिटी के युवा विद्यार्थियों ने शोध और रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया भारतीय…

🕐 7 दिन पहले · 👁 390 पढ़ें →
खेल

अलीगढ़ : हरदुआगंज तापीय परियोजनाप्लांट डिस्पेंसरी में लगा निशुल्क हड्डी व कैंसर जांच परामर्श शिविर।

सह संपादक अशोक नेताजी दिनांक 6.10.2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना के प्लांट डिस्पेंसरी…

🕐 12 दिन पहले · 👁 763 पढ़ें →
खेल

अलीगढ़ : हरदुआगंज तापीय परियोजना प्लांट डिस्पेंसरी में लगा निःशुल्क हृदय व श्वास रोग शिविर।

सह संपादक अशोक नेताजी संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना कासिमपुर के प्लांट डिस्पेंसरी में हृदय…

🕐 14 दिन पहले · 👁 162 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!