सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
खेल

सनातन संस्कृति और महाभारत के अअनछुए पहलुओं को दर्शाती डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म ‘कुरुभूमि’ का भव्य प्रीमियर।

संवाददाता खुशांत गुप्ता

बेनेट यूनिवर्सिटी के युवा विद्यार्थियों ने शोध और रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया भारतीय इतिहास एवं सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम“यह संस्कारविहीन नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त जेन-Z है, जो अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य कर रही है” — डॉ. अनिल वाजपेयीमथुरा। भारतीय इतिहास, सनातन संस्कृति और महाभारत के रोचक एवं महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म ‘कुरुभूमि’ का भव्य प्रीमियर शो अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मथुरा के सभागार में आयोजित किया गया। बेनेट यूनिवर्सिटी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों द्वारा अभिव्यक्ति प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के प्रीमियर में मथुरा के शिक्षा, कला, संस्कृति, मीडिया एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।लगभग 1 घंटा 28 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म में महाभारत से जुड़े अनेक रोचक तथ्यों, ऐतिहासिक संदर्भों तथा भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पहलुओं को शोधपूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।युवा कलाकारों ने आधुनिक सिनेमाई तकनीक, सशक्त अभिनय और रचनात्मक निर्देशन के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को एक नवीन दृष्टिकोण से दर्शाने का सराहनीय प्रयास किया।कार्यक्रम में अमरनाथ शिक्षण संस्थान की ओर से डॉ. अनिल वाजपेयी एवं डॉ. अरुण वाजपेयी की विशेष उपस्थिति रही।इस अवसर पर डॉ. अनिल वाजपेयी ने फिल्म निर्माण से जुड़े सभी युवा विद्यार्थियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि “आज की युवा पीढ़ी को प्रायः जेन-Z कहकर उसकी सांस्कृतिक समझ और संस्कारों पर प्रश्न उठाए जाते हैं, लेकिन इन युवाओं ने सिद्ध कर दिया है कि यह संस्कारविहीन नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त जेन-Z है। यह वह युवा पीढ़ी है, जो आधुनिक तकनीक और रचनात्मकता के साथ अपनी जड़ों, भारतीय इतिहास और सनातन संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है।”उन्होंने आगे कहा कि महाभारत जैसे महान ग्रंथ और भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर शोध करके उसे फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत करना युवाओं की गंभीर सोच, परिश्रम एवं सांस्कृतिक चेतना का परिचायक है। ऐसे प्रयास न केवल युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनते हैं।बेनेट यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों एवं अभिव्यक्ति प्रोडक्शन की टीम से कबीर शर्मा, अर्नव, हर्ष सिन्हा, विघ्नेश, सुनेना जोसेफ, युविका, राजेश, सैफिन, ललन एवं प्रेरित सहित अन्य युवा प्रतिभाओं ने फिल्म ‘कुरुभूमि’ के प्रीमियर शो का शुभारंभ किया।फिल्म के प्रीमियर शो में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्त न्यास; श्री अनूप शर्मा, सांस्कृतिक सचिव, सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी; श्री धीरेंद्र परिहार, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन; श्री जगत बहादुर, महामंत्री, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन; श्री मनोज राठौर, निदेशक, व्हाइट फ्रेम थिएटर; श्रीमती मधु ठाकुर, ब्रज की मीरा; श्री आकाश शर्मा, संगम कला क्लब; श्री राज ठाकुर, लाइन प्रोड्यूसर; ऋतु सिंह, गीता शोध संस्थान तथा फिल्म कलाकार श्रेयांश पाल एवं हैरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
खेल

अमरनाथ विद्या आश्रम में विद्यार्थियों के लिए ‘लीगल अवेयरनेस’ कार्यक्रम का आयोजन।

संवाददाता खुशांत गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम ने साइबर अपराध, पॉक्सो एक्टएवं कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूकमथुरा।…

🕐 9 दिन पहले · 👁 386 पढ़ें →
खेल

अलीगढ़ : हरदुआगंज तापीय परियोजनाप्लांट डिस्पेंसरी में लगा निशुल्क हड्डी व कैंसर जांच परामर्श शिविर।

सह संपादक अशोक नेताजी दिनांक 6.10.2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना के प्लांट डिस्पेंसरी…

🕐 12 दिन पहले · 👁 763 पढ़ें →
खेल

अलीगढ़ : हरदुआगंज तापीय परियोजना प्लांट डिस्पेंसरी में लगा निःशुल्क हृदय व श्वास रोग शिविर।

सह संपादक अशोक नेताजी संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना कासिमपुर के प्लांट डिस्पेंसरी में हृदय…

🕐 14 दिन पहले · 👁 162 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!