स्वतंत्रता दिवस पर मथुरा के सात पुलिसकर्मी सम्मानितदो को गोल्ड और पांच पुलिसकर्मियों को मिला सिल्वर प्रशंसा चिन्ह।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आगरा जोन कार्यालय के नवनिर्मित भवन प्रांगण में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में जनपद मथुरा में तैनात सात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं अदम्य साहस के लिए ‘गोल्ड’ एवं ‘सिल्वर’ प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा द्वारा प्रदान किए गए इस सम्मान में थाना रिफाइनरी के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल एवं थाना सुरीर के थानाध्यक्ष अजय कुमार को गोल्ड प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।वहीं प्रभारी सम्मन सेल नरेन्द्र पाल सिंह, पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस राकेश कुमार, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस जगदेव सिंह यादव, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस अरविन्द पाल सिंह तथा सर्विलांस सेल के आरक्षी नागरिक पुलिस सुमित सिंह को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान से मथुरा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।




अयोध्या में अंतरजनपदीय लूट गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता हरि श्याम तिवारी सर्विलांस, एसओजी, थाना कुमारगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय लूट के गिरोह को…
