मेघपुर में लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।
संवाददाता हरिपाल सिंह
फरह। ग्राम मेघपुर में शुक्रवार को पांचवीं वार्षिक लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती चरण देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेघपुर फरह परिसर में हुआ, जिसमें जिले व क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, संतुलन और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर 3100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। आयोजक मां शीतला डेयरी, करनपुर, फरह, मथुरा के चेयरमैन राकेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। इस अवसर पर झम्मनलाल , राधेश्याम, सतीश, भूपेंद्र, रमाकांत, रामवीर सिंह , रामजीत सिंह, योगेंद्, अंतराम, रमेश प्रधान, सुग्रीव नेता, मुन्नालाल, मंगलसिंह आदि लोग मौजूद रहे।



सनातन संस्कृति और महाभारत के अअनछुए पहलुओं को दर्शाती डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म ‘कुरुभूमि’ का भव्य प्रीमियर।
संवाददाता खुशांत गुप्ता बेनेट यूनिवर्सिटी के युवा विद्यार्थियों ने शोध और रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया भारतीय…
अमरनाथ विद्या आश्रम में विद्यार्थियों के लिए ‘लीगल अवेयरनेस’ कार्यक्रम का आयोजन।
संवाददाता खुशांत गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम ने साइबर अपराध, पॉक्सो एक्टएवं कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूकमथुरा।…
अलीगढ़ : हरदुआगंज तापीय परियोजनाप्लांट डिस्पेंसरी में लगा निशुल्क हड्डी व कैंसर जांच परामर्श शिविर।
सह संपादक अशोक नेताजी दिनांक 6.10.2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना के प्लांट डिस्पेंसरी…
