सेवा भारती अनूपशहर द्वारा श्रीराम चरित मानस प्रश्नावली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
संवाददाता गगन कुमार
अनूपशहर। सेवा भारती अनूपशहर के तत्वाधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीराम चरित मानस प्रश्नावली प्रतियोगिता का आयोजन नगर के एल डी ए वी इंटर कॉलेज में किया गया जिसमें नगर के 25 विद्यालयों के 125 में से 114 बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के तत्पश्चात में सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक सुनील गुप्ता जी ने तथा संचालन अखंड प्रताप जी ने किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति राजीव सक्सेना जी, विशिष्ट अतिथि नरेश अग्रवाल जी भट्ठे वाले, विशाल कुमार जी प्रबंधक इंडियन बैंक, प्रतियोगिता प्रभारी डॉ शैलेंद्र सिंह जी रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परदादा परदादी स्कूल की छात्रा राधिका कुमारी, द्वितीय स्थान द गुरुकुल ऑफ टेम्पल की छात्रा तनिष्का शर्मा एवं तृतीय स्थान पी एस पी ए विद्यालय के छात्र अनन्त भारद्वाज ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक देवेंद्र भारद्वाज जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्यारे लाल गुरु जी, जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता जी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र जी, जिला मंत्री नारायण देव मिश्रा जी, कोषाध्यक्ष नितेश सैनी जी, सह कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, उपाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय जी एवं सुभाष शर्मा जी, दाता राम जी, अमन गर्ग जी, विवेक शर्मा जी, दीपू गोयल जी, मयंक अग्रवाल जी, हर्षित सिंघल जी, भूपेंद्र, प्रशांत दुबे, भरत अग्रवाल जी, प्रशांत गर्ग जी, सौरभ गौड़ जी, डॉ एस कुमार जी, सुमित गोयल जी, डॉ मुकेश गुप्ता जी, राधिका गोयल जी, पूजा गोयल जी, ऋतु शर्मा जी, नीलम चौधरी जी, सुभाष पुंडीर जी आदि अनेको गणमान्य व्यक्ति एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।



सनातन संस्कृति और महाभारत के अअनछुए पहलुओं को दर्शाती डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म ‘कुरुभूमि’ का भव्य प्रीमियर।
संवाददाता खुशांत गुप्ता बेनेट यूनिवर्सिटी के युवा विद्यार्थियों ने शोध और रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया भारतीय…
अमरनाथ विद्या आश्रम में विद्यार्थियों के लिए ‘लीगल अवेयरनेस’ कार्यक्रम का आयोजन।
संवाददाता खुशांत गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम ने साइबर अपराध, पॉक्सो एक्टएवं कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूकमथुरा।…
अलीगढ़ : हरदुआगंज तापीय परियोजनाप्लांट डिस्पेंसरी में लगा निशुल्क हड्डी व कैंसर जांच परामर्श शिविर।
सह संपादक अशोक नेताजी दिनांक 6.10.2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना के प्लांट डिस्पेंसरी…
