गुरुवार, 10 सितंबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशट्यूमर से जंग, रोबोटिक सर्जरी से जीत: 14 वर्षीय आदर्श को मैक्स वैशाली में मिला नया जीवन। देशराजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई। देशसुप्रीम कोर्ट के तेज तर्रार एड डा ए.पी. सिंह बनाए गए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक। देशशाहरूख गिरफ्तार, तमंचा और पिस्टल समेत कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई। देश1965 युद्ध के शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में एक महिला सहित 86 युवाओं ने किया रक्तदान। देशलक्ष्मीनारायण चौधरी का बयान निन्दनीय और गठबन्धन धर्म के खिलाफ। देशट्यूमर से जंग, रोबोटिक सर्जरी से जीत: 14 वर्षीय आदर्श को मैक्स वैशाली में मिला नया जीवन। देशराजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई। देशसुप्रीम कोर्ट के तेज तर्रार एड डा ए.पी. सिंह बनाए गए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक। देशशाहरूख गिरफ्तार, तमंचा और पिस्टल समेत कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई। देश1965 युद्ध के शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में एक महिला सहित 86 युवाओं ने किया रक्तदान। देशलक्ष्मीनारायण चौधरी का बयान निन्दनीय और गठबन्धन धर्म के खिलाफ।
देश

1965 युद्ध के शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में एक महिला सहित 86 युवाओं ने किया रक्तदान।

संवाददाता खुशांत गुप्ता

झज्जर : जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धरौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, झज्जर के सहयोग से 1965 भारत-पाक युद्ध के विशिष्ट सेवा मेडल मरणोपरान्त शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा जी धारौली, 4 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट,भारतीय सेना के सम्मान में शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में आयोजित 11वे विशाल रक्तदान शिविर में श्रीमती नीलम सहित 86 युवाओं ने रक्तदान किया । सिविल हॉस्पिटल, झज्जर की ब्लड बैंक की टीम के द्वारा रक्तदान शिविर सम्पन हुआ Iमां-मातृभूमि सेवा समिति,वीरों की देवभूमि धारौली के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में नितेश भोरिया, कोसली ने 46वी बार रक्तदान, भिंडावास गांव, जिला झज्जर के डॉ. सोनू ने 34वी बार रक्तदान, रिंकू लांबा धारौली ने 24वी बार रक्तदान, मास्टर धर्मवीर नाहरवाल, गांव छप्पार ने 24वी बार रक्तदान, सुखवीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स 23वी बार रक्तदान किया Iरक्तदान शिविर में 26बार रक्तदान कर चुके अश्वनी मल्हान गांव गिरधरपुर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए ।जबकि जहाजगढ़ गांव के जांबाज समाजसेवी व 19वी बार रक्तदान कर चुके प्रमोद जांगडा विशेष अतिथि -1 तौर पर शामिल हुए और झज्जर जिले के साल्हावास के समाजसेवी पवन जाखड़ विशेष अतिथि -2 के रूप में शिरकत की।30बार रक्तदान कर चुके डॉ.संदीप गुलिया, जहांगीरपुर गांव, झज्जर निवासी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की Iरक्तदान शिविर के आयोजन को सफल बनाने के लिए निम्न 1.धर्मेंद्र यादव, डारेक्टर मेडी-जेईई करियर इंस्टीट्यूट, कोसली 2.कोसली के शिक्षाविद् प्रवीण यादव (लेक्चरर इन मैथमेटिक्स, हुसैनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) 3. मास्टर रोहित यादव, प्रो.लेवी डिस्पोजल हाउस, कोसली 4.मास्टर सतीश यादव,भाकली निवासी 5.रेलवे स्टेशन कोसली के समाजसेवी सागर यादव 6.भूरावास गांव, जिला झज्जर के मास्टर संदीप 7.समाजसेवी दीपक सौलकी प्रो. सौलकी सेल एंड परचेज, मैन बस स्टैंड, झाडौदा गांव 8.समाजसेवा और शिक्षा को समर्पित मास्टर पवन कुमार धनीरवास 9.शिक्षा के साथ – साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बेखुबी से निभा रहे मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर 10.सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स 11.कोसली स्टेशन में नाहड रोड पर ‘सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर’ प्रो. सोनू कुमार धारौली 12.सीनियर एडवोकेट राकेश लांबा, सिविल कोर्ट, कोसली और 13.संजय टैंट एंड जनरेटर हाउस, तुम्बाहेड़ी आदि ने अपनी नेक कमाई से सहयोग दिया Iपर्यावरण संरक्षण को समर्पित समाजसेवी मंजीत सिंह, प्रो.श्री हंस बैग व स्टेशनरी हाउस, नत्थू राम काम्प्लेक्स, कोसली द्वारा रक्तदान शिविर में पहुंचने वाले पहले 60 रक्तदाताओं को एक एक इंडोर प्लांट निशुल्क भेंट स्वरूप दिये I

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ट्यूमर से जंग, रोबोटिक सर्जरी से जीत: 14 वर्षीय आदर्श को मैक्स वैशाली में मिला नया जीवन।

संवाददाता अश्वनी गौतम महाराष्ट्र के पुणे के निकट ग्रामीण क्षेत्र से आए 14 वर्षीय आदर्श के लिए मैक्स…

🕐 10 घंटे पहले · 👁 120 पढ़ें →
देश

राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई।

संवाददाता हर्ष राठी अलीगढ़। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, अलीगढ़ के समस्त छात्रों ने सरकार से चिकित्सकीय…

🕐 22 घंटे पहले · 👁 602 पढ़ें →
देश

सुप्रीम कोर्ट के तेज तर्रार एड डा ए.पी. सिंह बनाए गए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक।

संवाददाता हर्ष राठी जवां (अलीगढ़):पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए कार्यरत राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ…

🕐 22 घंटे पहले · 👁 458 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!