जवां पुलिस ने चोरी के माल व तमंचे समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
संवाददाता हर्ष राठी
अलीगढ़। थाना जवां पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को चोरी के सामान और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से अल्टीनेटर, सोलर पैनल के तार, इन्वर्टर के तार, ट्यूबवेल के स्टार्टर और तांबे के तार चोरी किए थे। इस दौरान तमंचे के बल पर लोगों के साथ मारपीट करने का भी आरोप है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फुरकान निवासी रठगांव, एजाज निवासी रठगांव और तौहीद निवासी अमरौली बरोली रोड को इमलौठ-कलुपुरा के जंगल से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तांबा निकला हुआ अल्टीनेटर और तांबे के तार से भरे चार प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए गए।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फुरकान के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ धीरज कुमार सहित उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ट्यूमर से जंग, रोबोटिक सर्जरी से जीत: 14 वर्षीय आदर्श को मैक्स वैशाली में मिला नया जीवन।
संवाददाता अश्वनी गौतम महाराष्ट्र के पुणे के निकट ग्रामीण क्षेत्र से आए 14 वर्षीय आदर्श के लिए मैक्स…
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई।
संवाददाता हर्ष राठी अलीगढ़। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, अलीगढ़ के समस्त छात्रों ने सरकार से चिकित्सकीय…
सुप्रीम कोर्ट के तेज तर्रार एड डा ए.पी. सिंह बनाए गए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक।
संवाददाता हर्ष राठी जवां (अलीगढ़):पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए कार्यरत राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ…
