राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई।
संवाददाता हर्ष राठी
अलीगढ़। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, अलीगढ़ के समस्त छात्रों ने सरकार से चिकित्सकीय प्रशिक्षण के दौरान दिए जाने वाले स्टाइपेंड को ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह किए जाने की मांग की है।छात्रों का कहना है कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, आवास, भोजन, यात्रा, अध्ययन सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं के खर्च को देखते हुए वर्तमान स्टाइपेंड पर्याप्त नहीं है। मेडिकल शिक्षा एवं प्रशिक्षण के दौरान छात्र नियमित रूप से अस्पताल में अपनी सेवाएं एवं शैक्षणिक दायित्व निभाते हैं, इसलिए उन्हें सम्मानजनक स्टाइपेंड दिया जाना आवश्यक है।छात्रों ने सरकार एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ₹7,500 के वर्तमान स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह किया जाए, ताकि छात्रों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और वे अपने प्रशिक्षण एवं अध्ययन पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर सकें।छात्रों की ओर से सत्यम कुशवाह ने कहा कि यह मांग सभी छात्रों के हित से जुड़ी हुई है और सरकार से अपेक्षा है कि छात्रों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।जारीकर्ता:राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, अलीगढ़ के समस्त छात्रछात्र प्रतिनिधि: सत्यम कुशवाह

ट्यूमर से जंग, रोबोटिक सर्जरी से जीत: 14 वर्षीय आदर्श को मैक्स वैशाली में मिला नया जीवन।
संवाददाता अश्वनी गौतम महाराष्ट्र के पुणे के निकट ग्रामीण क्षेत्र से आए 14 वर्षीय आदर्श के लिए मैक्स…
सुप्रीम कोर्ट के तेज तर्रार एड डा ए.पी. सिंह बनाए गए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक।
संवाददाता हर्ष राठी जवां (अलीगढ़):पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए कार्यरत राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ…
शाहरूख गिरफ्तार, तमंचा और पिस्टल समेत कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई।
संवाददाता हर्ष राठी “रात्र्यधिकारी उ०नि० श्री हरिभान सिंह मय हमराह रि०का० 2848 अभिषेक चपराणा के रवाना शुदा रफ्ता…
