गाजियाबाद : KDP ग्रांट सवाना सोसाइटी के शिव शक्ति मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन, झांकियों और कीर्तन से गूंजा परिसर।
सह संपादक अशोक नेता जी
KDP सोसाइटी स्थित शिव शक्ति मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा।शाम को कार्यक्रम की शोभा देखते ही बनती थी। भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं – माखन चोरी, कालिया नाग दमन, गोवर्धन पर्वत और रासलीला पर आधारित भव्य झांकियां सजाई गईं। बाल गोपाल की मुख्य झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद महिला मंडल और बच्चों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। ढोलक-मंजीरे की थाप पर “नंद घर आनंद भयो” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। प्रस्तुत राधा-कृष्ण नृत्य विशेष आकर्षण रहा।इस धार्मिक आयोजन में सोसाइटी के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने शिरकत की। सभी ने आपसी सहयोग और एकता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। पूरा आयोजन अनुशासन और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। अंत में 56 भोग लगाकर महाआरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस सफल आयोजन में KDP सोसाइटी एडमिनिस्ट्रेशन का विशेष सहयोग सराहनीय रहा, जिसने सुरक्षा, साफ-सफाई और साउंड व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला। जब मंदिर समिति की कमेटी से जानकारी ली गई तो कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर का नए सिरे से निर्माण होने के बाद यह प्रथम बड़ा प्रोग्राम हुआ है आगे भविष्य में इससे भी बहुत बड़े-बड़े प्रोग्राम होंगे मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, के डी पी सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल बालियान ,मंदिर समिति के सदस्यों में श्रीनिवास राजोरिया, धर्मेंद्र चौधरी, राकेश चौहान ,श्याम सुंदर शर्मा, कर्मवीर सिंह, एवं वीरेंद्र त्यागी, उमेश त्यागी, एम के गुप्ता, भिवाड़ी से पंकज शर्मा परिवार सहित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन में नई जिम्मेदारियों पर पदाधिकारियों को मिली बधाई।
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह संगठन में नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Ramayana के मेकर्स की बढ़ी टेंशन, रिलीज से पहले मिली चेतावनी, हिंदू संगठन ने उठाई मांग.
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण की रिलीज से पहले मेकर्स को रामलीला महासंघ की तरफ से चेतावनी…
‘पाकिस्तान हमारी ‘मौसी’…’ Sunny Deol ने बंटवारा 1947 के प्रमोशन पर दिया अनोखा जवाब, पिता धर्मेंद्र का बताया किस्सा.
पटना में ‘बंटवारा 1947’ (Batwara) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान को लेकर कुछ ऐसा…
