जवां बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को रौंदा, मौके पर मौत।
संवाददाता हर्ष राठी
अलीगढ़ जवां। अज्ञात वाहन ने अधेड़ को रौंदा मौके पर मौत जवां: स्थानीय बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार करीब 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर भी मौत हो गई सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का मोर्चरी भेजा है। थाना हरदुआगंज के गांव गोवली निवासी 50 वर्षीय कैलाश उपाध्याय पुत्र गेंदालाल उपाध्याय कासिमपुर पावर हाउस की ढाई सौ मेगावाट यूनिट में कलर के पद पर तैनात था शुक्रवार की रात को करीब 9:30 बजे वह बाइक से टहलने के लिए निकाला था कि जवां बाईपास पर आदिल नर्सिंग होम के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान उसके परिचितों में बताया कि मृतक कैलाश उपाध्याय है जो कासिमपुर में नौकरी करता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ट्यूमर से जंग, रोबोटिक सर्जरी से जीत: 14 वर्षीय आदर्श को मैक्स वैशाली में मिला नया जीवन।
संवाददाता अश्वनी गौतम महाराष्ट्र के पुणे के निकट ग्रामीण क्षेत्र से आए 14 वर्षीय आदर्श के लिए मैक्स…
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई।
संवाददाता हर्ष राठी अलीगढ़। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, अलीगढ़ के समस्त छात्रों ने सरकार से चिकित्सकीय…
सुप्रीम कोर्ट के तेज तर्रार एड डा ए.पी. सिंह बनाए गए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक।
संवाददाता हर्ष राठी जवां (अलीगढ़):पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए कार्यरत राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ…
